{"_id":"6369ecaede3c2a41a16b3939","slug":"ganga-snan-2022-lakh-took-a-dip-of-faith-in-shakutirth-devotees-flocking-for-77-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान 2022: शकुतीर्थ में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी, 77 साल से उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान 2022: शकुतीर्थ में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी, 77 साल से उमड़ रहे श्रद्धालु
Tue, 08 Nov 2022 11:14 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:14 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में गंगा स्नान आधी रात से ही शुरू हो गया था। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने मुख्य स्नान किया। शुकदेव आश्रम, हनुमतधाम, गणेशधाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, प्राचीन गंगा मंदिर आदि में भी श्रद्धालुओं का मेला लगा है।
विज्ञापन
गंगा मेला 2022
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के पौराणिक शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने मुख्य स्नान किया। सोमवार आधी रात से ही स्नान शुरू हो गया था। महर्षि श्री शुकदेव की तपोभूमि के मंदिरों में दूर-दूर तक श्रद्धालुओं का मेला लगा है।
विज्ञापन
धार्मिक नगरी में कार्तिक गंगा स्नान और मेले में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम लगा है। मंदिरों, शिवालयों और धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं का समागम बन है। मुख्य स्नान के लिए सोमवार रात ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। शुकदेव आश्रम, हनुमतधाम, गणेशधाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, प्राचीन गंगा मंदिर आदि में भी श्रद्धालुओं का मेला लगा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गंगा स्नान 2022: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
विज्ञापन
शुकतीर्थ में 77 साल से उमड़ रहे श्रद्धालु
शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याण देव ने वर्ष 1945 में पौराणिक धार्मिक नगरी को जनसुलभ बनाने का महायज्ञ प्रारंभ किया था। बाद में उन्होंने शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की शुरूआत की। साल में यहां दशहरा, वैशाखी, शरद चतुर्दशी एवं पितृ विसर्जनी अमावस्या के मेले भी लगते हैं। श्री शुकदेव आश्रम समिति ने साल 1950 में मेले का प्रबंध जिला पंचायत परिषद को सौंप दिया था।