{"_id":"631236a114b4e7453e45e8bc","slug":"gang-rape-by-drinking-intoxicating-cold-drink-muzaffarnagar-news-mrt6035372112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिस से लगाई गुहार
Sat, 03 Sep 2022 08:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 08:47 AM IST
सार
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने आपबीती बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह विधवा है। घरों में बर्तन चौका कर परिवार की गुजर बसर करती है। खालापार निवासी एक परिचित महिला ने उसे अपने धंधेडा निवासी भाई के घर काम करने के बारे में बातचीत की। पीड़िता काम करने के लिए तैयार हो गई। महिला ने पीड़िता को 30 अगस्त को कूकडा ब्लाक चौराहे पर भेज दिया, वहां पर महिला का भाई व उसका एक साथी कार में मिले। दोनों ने उसे कार में बैठा लिया। उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने को दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पुलिस ने किया तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, मौके से दो कारीगर दबोचे, आरोपियों ने पूछताछ में खोले बड़े राज
विज्ञापन
इसके बाद महिला बेहोश हो गई, तो उसे दोनों लोग होटल में ले गए। आरोप है कि दोनों लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी युवक पीड़िता को कूकडा ब्लाक चौराहे पर फेंक कर भाग गए। होश आने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। शुक्रवार को पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। नई मंडी कोतवाली के एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर की जान को खतरा: पत्नी-बेटे की हत्या से टूटा गमों का पहाड़,संदीप रो-रोकर बता रहे जिंदगी के गुजरे पल