{"_id":"6339e0773fd063498241cb1a","slug":"gandhi-and-shastri-jayanti-celebrated-in-educational-institutions-muzaffarnagar-news-mrt6079428186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती
विज्ञापन
जीडी गोयनका स्कूल में चरखा चलाता बच्चा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षण संस्थानों में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती
मुजफ्फरनगर। जिलेभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। गांधी पॉलिटेक्निक में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की तरह ही हर छात्र देश सेवा करे।
रविवार को कार्यक्रम में संजीव बालियान ने कहा कि युवा पीढ़ी को ही कल देश को संभालना है। इस दौरान प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा, बबीता देवी, मनोज कुमार, सचिन कुमार कश्यप, सुमन लता, शशिकांत आदि मौजूद रहे। डीआईओएस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार और वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार वर्मा मौजूद रहे। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या कुसुमलता ने ध्वजारोहण किया। समाजसेवी होतीलाल शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, राजकुमार राज मौजूद रहे। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में विश्व शांति रैली व निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर प्राचार्य सचिन गोयल, एकता मित्तल, डॉ. सौरभ जैन आदि मौजूद रहीं। अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना मंच ने श्रद्धांजलि दी।
एसडीएस पब्लिक स्कूल तितावी में स्कूल प्रबंधक डॉ. विपिन कुमार ने ध्वजारोहण किया। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भी झंडारोहण किया गया। बैंक सभापति सत्यपाल सिंह, जयेंद्र कुमार, सुमनलता, राजीव तोमर, सतीश कुमार, शांति आदि मौजूद रहे। सनातन धर्म महाविद्यालय में मुख्य अतिथि जिला आबकारी निरीक्षक जानसठ प्रभात तिवारी रहे। इस मौके प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, अलका बंसल, डॉ. ममता श्याम, प्रतिभा चौधरी, ध्रुव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर डॉ. एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, आशीष कुमार त्यागी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर तिलक व माल्यार्पण किया। द एसडी पब्लिक स्कूल में अहिंसा दिवस मनाया गया। सिखेड़ा के वेदांता पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुशील सिंह आर्य, प्रधानाचार्य विवेक सिंह ने चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शारदेन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्रीराम कॉलेज, एसडी ग्लोबल स्कूल, आइडियल किड्स प्ले स्कूल, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, तारा चंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, दून वैली पब्लिक स्कूल, सम्राट इंटर कॉलेज और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुए।
राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया
पुरकाजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में मोहल्ला उत्तरी चमारान के संत गुरु रविदास मंदिर में गांधी जयंती मनाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल रहे। कार्यक्रम में भारत भूषण खुल्लर, निर्दोष जैन, डॉ. ओपी गौतम, हिमांशु सैनी, हरिराम सक्सेना, निसार सभासद आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय तुग़लकपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभात फेरी भी निकाली गई।