फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Freezing air throughout the day, people choked

दिनभर चली सर्द हवा, लोगों ठिठुरे

Tue, 15 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Freezing air throughout the day, people choked
ठंड से बचाव के ऊनी कपडे पहनकर गंतव्य को जाती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिनभर चली सर्द हवा, लोगों ठिठुरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्द हवाओं ने लोगों को दिन भी ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम में लगातार ठंडक बनी रही। आम जनमानस ठंड से सीधे प्रभावित हो रहा है। बाजार भी देर से खुले और शाम को जल्दी बंद हो गए। बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ी है।
जिले में सर्दी सितम ढा रही है। दो दिन पहले हुई सिसौली और आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई थी। इस ओलावृष्टि का असर सर्द हवाओं में दिखाई देने लगा है। सुबह-शाम के साथ अब दिन भी लोग ठिठुरने को मजबूर है। सोमवार को आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में दोपहर को कुछ ही समय के लिए सूरज दिखाई दिया, मगर सर्द हवाओं के चलने से आम आदमी सर्दी से कांपता दिखाई दिया। सर्द हवा के कारण दिन का तापमान भी गिर रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान यहां 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम 9.2 पर आ गया।
विज्ञापन

ठंड का आलम यह है कि शिव चौक, भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, झांसी रानी मार्केट, नई मंडी का बाजार अब सुबह को दस बजे के बाद ही खुल पा रहे हैं और शाम को सात बजे तक अधिकतम दुकानें बंद हो रही हैं। बाजारों में बच्चों और बुजुर्गाें की संख्या घट गई है। ये लोग मजबूरी में ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं गर्म कपड़ों की डिमांड तेजी के साथ बढी है। ठंड के चलते जरकीन, गर्म कंबल अधिक बिक रहे हैं। सदर बाजार, गोल मार्केट, रुड़की रोड बाजार में इनकी खरीदारी हो रही है। इसी के साथ मेवा और मूंगफली की बिक्री बढी है। सुबह और शाम में सड़कों पर वाहनों की संख्या बहुत ही कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अलाव की संख्या बढ़ाई
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था और बढ़ाई गई है। इस संबंध में नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। रैन बसेरे में रहने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। उनका भी सर्दी से बचाव के लिए कंबलों की ज्यादा व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed