{"_id":"61a3c0dd2c8118239742feae","slug":"free-check-up-in-health-fairs-vaccination-was-also-done-muzaffarnagar-news-mrt5667599161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेलों में हुई फ्री जांच, वैक्सीनेशन भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेलों में हुई फ्री जांच, वैक्सीनेशन भी हुआ
विज्ञापन
मंसूरपुर में निशुल्क चिकित्सा का आयोजन।
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं औषधि वितरण हुई। इसके साथ ही मेलों में कोविड टीकाकरण भी किया गया।
सीएमओ ने बघरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काजीखेड़ा, खतौली ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरपुर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को ओर अधिक सक्रियता एवं सजगता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। टीम को घर-घर भेजकर लोगों को जागरूक करने के लिए आदेशित किया। फलस्वरूप गांव में टीकाकरण कराने के लिए लोग आगे आए। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 180 मरीजों की जांच
बुढ़ाना। क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों के 180 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी ने बताया कि उनके क्षेत्र के कुरालसी, मौहम्मदपुर रायसिंह, नंगला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। तीनों स्थानों पर विभिन्न बीमारियों के 180 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाई दी गई। बताया कि अधिकतर मरीज नजला, खांसी, जुकाम, बुखार व खुजली आदि के पाए गए। स्वास्थ्य मेले में शुगर व अन्य गंभीर बीमारी के मरीज भी जांच करवाने पहुंचे। सभी मरीजों को जांच कर दवाई दी गई। तीनों स्थानों पर घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण भी करवाया गया। संवाद