फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four trains including Nauchandi, Utkal, Shalimar late, passengers remain worried

Muzaffarnagar News: नौचंदी, उत्कल, शालीमार सहित चार ट्रेन लेट, यात्री रहे परेशान

Wed, 17 May 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Four trains including Nauchandi, Utkal, Shalimar late, passengers remain worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुधवार को नौचंदी, उत्कल, शालीमार सहित चार ट्रेन कई घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री तो अन्य वाहनों में सवार होकर अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।


बुधवार को प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निधार्रित समय से डेढ़ घंटा, हरिद्वार से पुरी ओडिसा जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा, पुरी उड़ीसा से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस दो घंटा, बाडमेर राजस्थान से चलकर जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे और दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर फास्ट तीन घंटे देरी से पहुंचीं। इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्री मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे। ट्रेन के आने के बाद यात्रियों ने अपनी यात्रा शुरू की। उधर, शालीमार ट्रेन का इंतजार करने वाले काफी यात्री अन्य वाहनों में सवार होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed