{"_id":"628bd3ab24ec64761a1b601b","slug":"four-teams-including-sog-were-involved-in-the-disclosure-of-the-robbery-muzaffarnagar-news-mrt589877078","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के खुलासे में एसओजी सहित चार टीम लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के खुलासे में एसओजी सहित चार टीम लगीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कयामपुर गांव में किसान के यहां हुई करीब 10 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। एसओजी सहित पुलिस की चार टीमें बदमाशों की लोकेशन खंगाल रही हैं। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले के कुछ थानों में बदमाशों को ढूंढा जा रहा है।
गांव कयामपुर सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाने से सटा है। पुलिस सहारनपुर के देवबंद, बड़गांव के अलावा चरथावल थाना क्षेत्र में लुटेरों की लोकेशन तलाश करने में लगी है। 36 घंटे बाद पुलिस को कोई पुख्ता सूत्र हाथ नहीं लगे है। थाना प्रभारी का कहना है मामले के खुलासे में जल्द कामयाबी मिलेगी। सर्विलांस की टीम घटना के दौरान पीड़ित किसान के मकान के आसपास मोबाइल फोन की लोकेशन संकलित कर रही है।
माना जा रहा है बदमाश रात में पैदल आए थे, तो आसपास गांव के होना भी संभव है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि करीब दर्जन भर बदमाश किसी वाहन से आए हों। गांव में घिरने के डर से गांव के वाहन को बाहर खड़ा कर दी हो। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की पड़ताल चल रही है। पुलिस दो जिलों के थानों में इस तरह की वारदात करने वाले पेशेवर अपराधियों की कुंडली भी तलाश रही है।