फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four sons of Bulandshahr going to Haridwar carrying Ganga jal one side of Kanwad and mother on other side

'श्रवण कुमार' की कांवड़ यात्रा: एक तरफ गंगाजल और दूसरी तरफ जननी, बेटों की बात सुन भर आएगा दिल

Sat, 12 Jul 2025 11:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खतौली (मुजफ्फरनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 11:02 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा, भक्ति के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। इसमें चार बेटे अपनी मां को पालकी में बैठाकर गंगाजल के साथ चल रहे हैं।

विज्ञापन
Four sons of Bulandshahr going to Haridwar carrying Ganga jal one side of Kanwad and mother on other side
कांवड़ में बैठकर ले जाते बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी चार बेटे श्रवण बनकर एक तरफ पालकी में अपनी मां और दूसरी तरफ गंगाजल लेकर हरिद्वार से यात्रा कर रहे हैं। यह लोग परिवार के अन्य शिवभक्तों के साथ चल रहे हैं।

विज्ञापन

सिकंदराबाद निवासी ओमकार, सनी, नीरज और हेमंत अपनी मां रुमाली को अपने परिवार के अन्य शिवभक्तों विशाल, सरोज, शीला के साथ हरिद्वार से मां को पालकी में बैठाकर अपने कंधो पर लेकर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा, भक्ति के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। इसमें चार बेटे अपनी मां को पालकी में बैठाकर गंगाजल के साथ चल रहे हैं। इन शिवभक्तों ने बताया कि वह अपनी मां से बहुत प्रेम करते हैं। यही मां हमें इस संसार में लेकर आई तथा इन्होंने ही हमारा पालन पोषण किया है।

विज्ञापन

इससे पूर्व वह वर्ष 2019 में अपनी मां को पालकी में कंधे पर बैठाकर और दूसरे कंधे पर गंगाजल लेकर आए थे। गुरु पूरण सिंह के साथ सात जुलाई को गंगाजल उठाया था।
 

हर जन्म यही बने हमारी मां
रुमाली के शिवभक्त चारों बेटों का कहना था कि हम अपनी मां से बेहद प्रेम करते हैं। मां भी हमें प्रेम करती है। जीवन में कभी भी हमें किसी बात का अहसास नहीं होने दिया है। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि हर जन्म में यही हमारी मां बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed