फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता हत्याकांड: पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक हुआ शव, चारों हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2019 05:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
advocate Murder in Muzaffarnagar, Police arrested Four accused
मृतक अधिवक्ता के जनाजे में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में अधिवक्ता समीर सैफी के अपहरण व हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी निशानदेही पर गांव सीकरी के जंगल से मिट्टी में दबी अधिवक्ता के शव को बरामद कर लिया गया। कड़ी सुरक्षा में शव को सरवट कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी अधिवक्ता समीर सैफी 15 अक्तूबर की शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। उसी रात परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

advocate Murder in Muzaffarnagar, Police arrested Four accused
muzaffarnagar news, murder - फोटो : अमर उजाला

शनिवार शाम पुलिस ने बकरा मार्केट, गढ़ी गोरवान निवासी कुछ युवकों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अधिवक्ता समीर सैफी की हत्या कर शव गांव सीकरी के जंगल में दबाए जाने की जानकारी दी। अधिवक्ता की हत्या की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में शहर कोतवाली पहुंचे और थाना परिसर में ही धरना देकर बैठ गए थे।

advocate Murder in Muzaffarnagar, Police arrested Four accused
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान थाना पुलिस व एक अफसर पर गंभीर आरोप लगाए गए। देर रात एसएसपी अभिषेक यादव ने थाने में पहुंचकर अधिवक्ताओं से वार्ता करते हुए उन्हें चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने और उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
advocate Murder in Muzaffarnagar, Police arrested Four accused
जनाने में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, फावड़ा, रस्सी भी बरामद कर ली। उधर, पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा में अधिवक्ता समीर सैफी का शव उनके आवास पर ले जाया गया, जहां से भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव को सरवट कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दे-खाक किया गया।


 
विज्ञापन
advocate Murder in Muzaffarnagar, Police arrested Four accused
जनाने में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
अधिवक्ता समीर सैफी के अपहरण व हत्या के मामले में पीड़ित पिता अजहर सैफी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसे हत्या में तरमीम किया गया है। आरोपियों में सिंगोल अलवी पुत्र मुतकी, सोनू उर्फ रिजवान पुत्र अजहर और शालू उर्फ अरबाज पुत्र मशकूर खान निवासी, गढ़ी गोरवान और दिनेश पुत्र कमलसिंह निवासी गांव सीकरी शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि अधिवक्ता का शव बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों ने एक अन्य व्यक्ति को भी नामजद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed