{"_id":"613cf6ee8ebc3e227f705b4e","slug":"four-miscreants-arrested-including-scrap-muzaffarnagar-news-mrt555801163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी सहित चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ी सहित चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ी सहित चार बदमाश गिरफ्तार
रामराज। खेतों में ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर बिजली के मोटर, स्टार्टर व केबल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी का सामान खरीदने वाला एक कबाड़ी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सीओ शकील अहमद के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी राजू, सोनू और फरमान शामिल हैं, जिन्होंने चोरी का माल कस्बे के कबाड़ी शम्सुद्दीन को बेचने की जानकारी दी। इस पर आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम हाशमपुर व पुट्ठी इब्राहिमपुर में पिछले काफी समय से चोरों द्वारा किसानों के ट्यूबवेलों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। शुक्रवार देर रात पुलिस ने कस्बे में बंद पड़े जैन क्रशर के पास से तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पास ही एक गड्ढे में छिपाकर रखा गया ट्यूबवेलों से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।