फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four litterateurs of the district will be honored

जिले के चार साहित्यकार होंगे सम्मानित

Sun, 23 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four litterateurs of the district will be honored
जिले के चार साहित्यकार होंगे सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साहित्यिक संस्था प्रेरणा परिवार द्वारा देशभर के 28 साहित्यकारों को दो अप्रैल को शाहजहांपुर में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इनमें चार साहित्यकार जनपद के भी शामिल हैं।

साहित्यिक संस्था प्रेरणा परिवार द्वारा शनिवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसेवक शुक्ल के 115वें जन्मदिवस पर दो अप्रैल को देशभर के चुनिंदा साहित्यकारों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। इसके लिए देशभर से 28 साहित्यकारों का उनकी रचनाओं के आधार पर चयन किया गया है। जनपद के चयनित साहित्यकारों में जिले के भी चार साहित्यकार शामिल हैं। प्रेरणा परिवार के संस्थापक विजय तन्हा ने बताया कि जिले के चयनित साहित्यकारों में डॉ पुष्पलता अधिवक्ता को उनके खंड काव्य एक और उर्मिला के लिए सुमित्रा नंदन पंत स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, बृजेश्वर सिंह त्यागी को उनकी रचना बया का घर के लिए चरनजीत सिंह दारूवाला स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा। डॉ ब्रजेश कुमार मिश्र को उनके गीत संग्रह गीत मैं गाता रहा के लिए डॉ गिरिजानंदन त्रिगुणायत आकुल स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा, विजया गुप्ता को उनके गीत संग्रह एक सिंदूरी शाम के लिए बदरी विशाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सभी साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न आदि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed