फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four injured, including three women in Chokra conflict

चौकड़ा संघर्ष में तीन महिलाएं समेत चार घायल

Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four injured, including three women in Chokra conflict
चौकड़ा संघर्ष में तीन महिलाओं सहित चार घायल
विज्ञापन

चरथावल। महिलाओं में हुई मामूली बात को लेकर परिवार के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। घटना में किए पथराव और धारदार हथियारों से हमले में तीन महिलाओं समेत चार घायल हो गई। चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

मंगलवार शाम को चौकड़ा गांव में बेटी के निकाह करने को लेकर खानदानी परिवार की महिलाओं में कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष की तरफ से आरोपियों ने छतों पर चढ़कर पथराव किया। इसके अलावा हमलावरों ने धारदार हथियारों से इरशाद पक्ष की महिलाओं पर हमला बोल दिया, जिसमें हुस्नजहां पत्नी निसार, फरीदा पत्नी जाबिर, जाबिर पुत्र निसार और 17 वर्षीय मोहसिना घायल हो गई। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चारों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कुटेसरा चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। एसओ सूबे सिंह ने बताया वादी इरशाद की तरफ से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed