फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four bridges on the path, given 24 cut

मार्ग पर बनाए चार पुल, दिए 24 कट, चार अंडरपास का किया गया निर्माण 

Fri, 15 Jun 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four bridges on the path, given 24 cut
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे। - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी के विकास की धुरी से जुड़े मुजफ्फरनगर-सहारनपुर वाया देवबंद राज्यमार्ग संख्या -59 पर 52.887 किलोमीटर के दायरे में चार पुल बनाए गए हैं। देवबंद कस्बे में चार किलोमीटर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना है। मलीरा गांव से पहले बावनदरा काली नदी पर एक नया पुल तैयार किया गया।
विज्ञापन


दो पुल गंगा और यमुना कैनाल पर बनाने पड़े हैं। रोहाना, नांगल, खजूरीवाला और सिड़की में चार अंडरपास का निर्माण किया गया। पूरे फोरलेन हाइवे पर गागलहेड़ी तक 24 कट है। इस मार्ग पर बने डिवाइडर पर टोल टैक्स के लिए अधिकृत कंपनी हरे पेड़ और घास लगा कर ग्रीन बेल्ट विकसित करेगी।
विज्ञापन


हाइवे निर्माण योजना के मुख्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि अभी टोल प्लाजा के पास डिवाइडर पर पौधारोपण किया गया है। धीरे-धीरे पूरे मार्ग पर पेड़ लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर जो भी आवश्यकताएं होगी, हाइवे अथारिटी समन्वय के साथ पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क  दुर्घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को टोल पर एंबुलेंस के अलावा क्रेन और पेट्रोलिंग कार की व्यवस्था की गई है। मार्ग पर आबादी क्षेत्र में फोर लेन के मध्य लाईटों की व्यवस्था की गई है। निर्माण लगभग अंतिम चरण में है।  

भगवा में रंगा टोल प्लाजा भवन 
मुजफ्फरनगर। स्टेट हाइवे पर योगी सरकार का रंग दिखाया दिया। रोहाना खुर्द में तैयार टोल प्लाजा पर भगवा रंग चमक रहा है। दो दिन पहले ही कैबिनेट ने टोल टैक्स को स्वीकृति दी थी। निर्माण से जुड़ी एप्को कंपनी के प्रबंधन में शामिल मैनेजर और अन्य स्टाफ टोल पर 24 घंटे के लिए नियुक्त हो गया है। निर्धारित ड्रेस कोड में टोल कर्मी मौजूद रहेंगे। 

रोहाना में कब बनेगा ओवरब्रिज 
मुजफ्फरनगर। रोहाना कलां में चीनी मिल के सामने पुल का निर्माण कार्य रुका हुआ है। भाकियू के विरोध के चलते यह स्थिति बनी है। हाइवे अथारिटी यहां मिट्टी के पुल का निर्माण करना चाहती थी, मगर व्यापारियों और किसानों ने विरोध कर दिया। बीते दो साल से सहमति नहीं बन पाई। कुछ माह पहले भाकियू से वार्ता के बाद पीलर पर पुल को बनाने पर कंपनी तैयार हुई। फिलहाल चीनी मिल के बाहर के सड़क के चौड़ीकरण को लेकर मुद्दा उलझा है। 

हाइवे की सौगात से बढ़े कृषि भूमि के दाम 
मुजफ्फरनगर। स्टेट हाइवे की सौगात मिलने से फोर लेन कृषि भूमि के दाम आसमान छूने लगे है। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर और देहरादून समेत उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब राज्यों के शहरों में पहुंचने का समय घट गया है। यह फोर लेन अपग्रेड तरीके से बनाया गया है।


दिल्ली-दून एनएच-58 पर रामपुर चौराहे से रुड़की के बीच सफर में भी वाहन चालकों को ऐसी सड़क नहीं मिलती। यही वजह है कि दून जाने वाला ट्रेफिक इसी सड़क मार्ग से जाने लगा है। जिले की परिधि में हाइवे से जुड़े गांव रामपुर, जटनंगला, मलीरा, बड़कली, रोहाना कलां, रोहाना खुर्द के विकास में गति आनी तय है। रामपुर चौराहे पर स्टेट हाइवे- 59 को नेशनल हाइवे-58 से भी जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed