फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former minister Ashok Kataria appeared in Muzaffarnagar court and got bail

मुजफ्फरनगर दंगा: पूर्व मंत्री अशोक कटारिया अदालत में हुए पेश, मिली जमानत, ये था मामला

Fri, 23 Sep 2022 03:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Sep 2022 03:52 PM IST
सार

पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को जमानत मिल गई है। शुक्रवार को वे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के साथ अदालत में पेश हुए थे।

विज्ञापन
Former minister Ashok Kataria appeared in Muzaffarnagar court and got bail
कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया अदालत में पेश हुए। सिविल जज सीनियर एफटीसी/विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने जमानत स्वीकृत की है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान जिले में आचार संहिता लगाई गई थी। भाजपा नेता एमएलसी अशोक कटारिया समेत भाजपा के 21 नेता एक अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे थे। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गए थे। प्रकरण में तत्कालीन सिखेड़ा एसओ चरण सिंह यादव ने परिवाद दायर कराया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एमएलसी अशोक कटारिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के साथ अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे। अदालत ने कटारिया की जमानत मंजूर कर ली गई है। पूर्व विधायक उमेश मलिक, साध्वी ऋतंभरा, पूर्व विधायक अशोक कंसल समेत अन्य भाजपा नेता पहले ही जमानत करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed