फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Food department raids 11 places regarding Halal mark

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हलाल मार्का को लेकर खाद्य विभाग की 11 जगह छापेमारी

Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Food department raids 11 places regarding Halal mark
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। हलाल मार्का वाले खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दूसरे दिन भी अभियान चलाया। 11 दुकानों और मॉल में छापेमारी की गई। हालांकि किसी भी जगह विभाग को हलाल मार्का का माल नहीं मिला।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को रुड़की रोड और कूकड़ा मंडी में 11 संस्थानों पर छापेमारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि रुड़की रोड स्थित आशुजी मसाले और रिलायंस के स्मार्ट प्वाइंट के अलावा कूकड़ा मंडी स्थित संजय ट्रेडर्स, रामकिशन आशीष कुमार, खड़गराम देवीदत्त, हरवंशलाल पवन कुमार, राधा ट्रेडर्स, मां भगवती ट्रेडिंग कंपनी, मनिराम एंड संस, दिसंबर दयाल सूरजभान और जुगुल ट्रेडिंग कंपनी पर हलाल मार्का को लेकर जांच पड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह पर हलाल मार्का का माल नहीं पाया गया है। जिसके बाद बिना किसी कार्रवाई के टीम वापस लौट आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने हलाल मार्का के खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके चलते खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, जो लगातार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी दुकान पर हलाल मार्का का माल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed