फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flagged off the vaccination team

टीकाकरण टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया

Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Flagged off the vaccination team
जानसठ। राजकीय पशु चिकित्सालय से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ब्रूसेलोसिस नामक बीमारी से मादा पशुओं को बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने इस अभियान की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि इस अभियान के तहत पशुपालन विभाग की विभिन्न टीमें प्रत्येक गांव में जाकर घर-घर 4 से 8 माह की मादा बछियों और कटियों को चिह्नित करेंगी और सभी का टीकाकरण किया जाएगा। सात नवंबर से आरंभ हुआ यह अभियान 28 फरवरी 2023 तक चलेगा। इस अभियान के लिए विकासखंड जानसठ में छह टीमों का गठन किया है और यह टीकाकरण नि:शुल्क होगा। यह ब्रूसेलोसिस बीमारी संक्रामक बीमारी है, जो जीवाणु द्वारा होती है।
विज्ञापन

इस बीमारी के कारण गर्भवती मादा भैंसों और गायों में आखिरी तीन महीनों में गर्भपात होता है। इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य कराए जाने हेतु सभी पशु पालकों से टीकाकरण कराने की अपील की गई है। इस वैक्सीन की उपयोगिता पूरे जीवन भर रहेगी। मौके पर अनिल, विपिन, अमित पाल, अंकुर, प्रोविल, मीर हसन, वेद प्रकाश, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed