{"_id":"65d9f10be6f9829772018248","slug":"five-students-of-sd-college-honored-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-117555-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसडी कॉलेज के पांच विद्यार्थियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसडी कॉलेज के पांच विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज के विश्वविद्यालय टॉप करने वाले पांच छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेडल मिलने के बाद कॉलेज में भी सम्मान किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ एसके पुंडीर ने बताया कि कॉलेज की छात्रा पूजा वर्मा, काजल धीमान, उपासना सैनी, आयुषि गर्ग, नेहा को राज्यपाल ने सम्मानित किया था। कॉलेज में भी इनका सम्मान किया गया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों से अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रोक्टर डॉ़ अरविन पंवार, डॉ़ विश्वंभर पांडेय, डॉ़ विकास वर्मा, डॉ़ सविता, डॉ़ अंशुल शर्मा, डॉ़ सन्दीप कुमार, डॉ़ चंद्र मणि आदि शिक्षक उपस्थित रहे।