फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five schools handed over, 126 still waiting

Muzaffarnagar News: पांच विद्यालय हुए हैंडओवर, 126 का अभी भी इंतजार

Fri, 22 Dec 2023 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Five schools handed over, 126 still waiting
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के 131 परिषदीय विद्यालयों के पुनः निर्माण का कार्य अभी तक भी पूरा नहीं हो सका है। विभाग को केवल पांच विद्यालयों की इमारत ही हैंडओवर की गई है। इनमें शहर का एक भी स्कूल शामिल नहीं है। 126 विद्यालयों के हैंडओवर का इंतजार विभाग कर रहा है।

शासन की ओर से जिले के 131 विद्यालयों को ध्वस्तीकरण के बाद पुनः निर्माण के लिए चिह्नित किया था। यह ऐसे विद्यालय थे, जिनकी इमारतें जर्जर अवस्था में थीं। इसके बाद मार्च 2023 में इन विद्यालयों की इमारतों को ध्वस्त कर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, आरईएस और समाज कल्याण विभाग को विद्यालयों के पुनः निर्माण की जिम्मेदारी मिली थी। सभी विद्यालयों की इमारतों के निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य था। अब दिसंबर माह का भी आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन अभी तक विद्यालयों के भवनों का पुनः निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा के 131 विद्यालयों में 108 प्राथमिक और 23 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें से सात विद्यालय शहर के हैं, जिनके पुनः निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि सभी विद्यालयों के पुनः निर्माण के कार्य अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने पांच विद्यालयों की इमारतें विभाग को हैंडओवर कर दी हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय अलमासपुर, प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर, प्राथमिक विद्यालय बागोवाली, प्राथमिक विद्यालय मेघाखेड़ी-1 और उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनगर शामिल हैं। अब हैंडओवर के लिए 22 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 104 प्राथमिक विद्यालय बाकी रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed