{"_id":"61b78fcc76fec95c286880a9","slug":"five-farmers-will-get-chaudhary-mahendra-singh-tikait-peace-prize-muzaffarnagar-news-mrt568908087","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किसानों को मिलेगा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किसानों को मिलेगा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बालियान खाप के पांच गांव के पांच किसानों को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत शांति पुरस्कार दिया जाएगा। हड़ौली गांव में 15 दिसंबर को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के 58वें जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह होगा। गाजीपुर बॉर्डर से सौरम होते हुए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी हड़ौली समारोह में शामिल होकर सिसौली पहुंचेंगे।
बालियान खाप के गांव हड़ौली की ओर से सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह की तैयारियां चल रही है। प्राथमिक स्कूल के पास खाप और आसपास के गांव के लोगों को बुलाया गया है। हड़ौली के ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृति में पहली बार खाप के लोगों के लिए शांति पुरस्कार की शुरूआत होगी। इस बार सदरुद्दीन नगर, अलावलपुर माजरा, खेड़ी सूंडियान, सावटू और हड़ौली गांव के एक-एक किसान को पुरस्कार दिया जाएगा। अगले वर्ष बालियान खाप के प्रत्येक गांव के एक व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाएगा। अपने गांव और क्षेत्र में समाज और किसान हित के कार्य करने वालों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया जाएगा। हड़ौली गांव ने इन पुरस्कारों की शुरूआत की है।
58 किलो का कटेगा केक
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का 58वें जन्मदिवस पर 58 किलो का केक कटेगा। पहले सुबह हवन होगा और इसके गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
राकेश टिकैत के अभिनंदन की तैयारी
गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में हड़ौली गांव के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर की महापंचायत में हड़ौली गांव ने भव्य भंडारा चलाया था, जिसकी सबने सराहना की थी। 15 दिसंबर को गांव में गाजीपुर से लौटने पर चौधरी राकेश टिकैत का भव्य अभिनंदन किए जाने की तैयारी है।