{"_id":"68657e6b7b9458fa8b013d77","slug":"fitness-and-documents-were-not-complete-three-school-vehicles-were-seized-two-were-challaned-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-149200-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फिटनेस व कागजात नहीं थे पूरे, तीन स्कूली वाहन सीज, दो का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फिटनेस व कागजात नहीं थे पूरे, तीन स्कूली वाहन सीज, दो का चालान
Thu, 03 Jul 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्कूलों में बच्चों को घर से लाने-ले जाने के लिए अवैध स्कूली वाहनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे ही तीन मैजिक वाहनों को एआरटीओ प्रवर्तन ने सीज कर दिया। इसके अलावा दो अन्य स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
स्कूलों में अवैध स्कूली वाहनों का संचालन किसी से छिपा नही है। पिछले साल भी कई बार हादसे होने पर ऐसे ही अवैध स्कूली वाहन का संचालन होना पाया गया था। इस बार स्कूल खुलते ही एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने ऐसे वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
बुधवार को उन्होंने ककरौली क्षेत्र के एक ही स्कूल में लगाए तीन मैजिक वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों की फिटनेस नही थी। पेपर पूरे नही थे। बीमा भी नही था। इसी के चलते तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य स्कूल के दो मैजिक वाहनों का पकड़ा गया। चालकों के पास लाइसेंस नही था। इस कारण वाहनों का चालान कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने बताया कि अवैध स्कूली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिस वाहन के कागजात पूरे नही मिलेंगे उसे सीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक कागजात पूरे रखे। लाइसेंस भी होना चाहिए।