{"_id":"67fff8288e30c4bb6b03ae74","slug":"fire-broke-out-in-the-warehouse-of-a-plastic-granule-factory-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143682-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी के जंगल में प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी में वेस्ट सामग्री के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पहुंच कर आधे घंटे में आग को बुझा दिया।
जानसठ रोड पर गांव सिलाजुड्डी की तरफ जाने वाले मार्ग पर जंगल में शाहपुर क्षेत्र के गांव तावली निवासी शाकिर की प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी हैं। वहां वेस्ट सामग्री प्लास्टिक की बोतल आदि सामग्री को बोरों में भरकर रखा है।
बुधवार दोपहर में लगभग साढ़े बारह बजे शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी बोरों पर गिरने से आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने सबमर्सिबल व आग बुझाने वाले उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास किए। मालिक शाकिर ने दमकल विभाग टीम को सूचना दी। टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया।
विज्ञापन
आग से गोदाम मालिक को हजारों को नुकसान हुआ है। एसएफओ आरके यादव ने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। गोदाम मालिक का कहना है कि जिस समय आग लगी उस समय गोदाम में पानी की मोटर चल रही थी। शाॅर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। दमकल विभाग की टीम समय पर पहुंच गई थी। कोई ज्यादा नुकसान नही हुआ है।