फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out in Silver Tone Pulses and Paper Mill

Muzaffarnagar News: सिल्वर टोन पल्स एंड पेपर मिल में लगी आग

Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Silver Tone Pulses and Paper Mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर के भोपा रोड पर सिल्वर टोन पल्स एंड पेपर मिल में वेस्ट सामग्री में आग गई। डेढ़ दर्जन से ज्यादा पानी से लदे टैंकरों की मद्द से पांच दर्जन से अधिक दमकल विभागकर्मी व मिल कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। सहारनपुर, मेरठ, शामली से भी दमकल विभाग टीम मद्द के लिए पहुंची है। आग से 25 से 30 करोड़ का नुकसान हुआ है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर पेपर मिल के परिसर में करोड़ों की कीमत की वेस्ट सामग्री के बड़े-बड़े ढेर व बंडल पड़े हुए हैं। सोमवार दोपहर कर्मचारी काम कर रहे थे। करीब एक बजे वेस्ट सामग्री में आग लग गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू करते हुए दमकल विभाग टीम को सूचना दी। इसके बाद टीम ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग न बुझती देखकर आसपास फैक्टरी से भी पानी से लदे टैंकर मंगाए गए। बाद में सहारनपुर, मेरठ, शामली से भी विभागीय टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग के तीन दर्जन से अधिक विभागीय कर्मचारी सहित 60 से अधिक लोग आग बुझाने के प्रयास में लगे हैं। एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि अभी बचाव कार्य चल रहा है। आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। आग बुझाने में अभी कई घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed