{"_id":"60b3d7cd8ebc3e29b260a879","slug":"fir-against-55-people-for-block-chief-election-devband-news-mrt5405675190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर 55 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर 55 लोगों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में शुक्रवार को बीडीसी सदस्य को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें पुलिस ने जहां एक ओर बीडीसी सदस्य की शिकायत पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा के पुत्र समेत सपा के छह लोगों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं तंजीम की शिकायत पर भी पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
गुनारसी निवासी नवनिर्वाचित बीडीसी शौकिन ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा, सुखपाल, तंजीम, फहीम नबंरदार और डा. वसीम व अज्ञात 10 लोग उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने न सिर्फ उसपर हमला किया बल्कि उसे जबरदस्ती अपने साथ एक होटल ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसे नगर स्थित एक धर्मकांटे पर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पुलिस ने बीडीसी शौकिन की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोलंकी ने बताया की कार्तिकेय राणा पक्ष के तंजीम की तहरीर पर दस नामजद और करीब 25-30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही प्रकरण से संबंधित वीडियो भी देखी जा रही है। जिन लोगों की पहचान होगी उनको नामजद कर गिरफ्तारी की जाएगी।
दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
देवबंद। ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर बसपा और सपा में ठन गई है। सपा नेता कार्तिकेय राणा पर आरोप है की उन्होंने कालीपार क्षेत्र के लोगों को गाली दी है। जबकि कार्तिकेय राणा इससे साफ इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है की ब्लाक प्रमुख के चुनाव में दूसरे गुट की हार हो रही है इसलिए वह उन पर फर्जी आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तसमीन बानो के पति और जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा नेता मो. माजिद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह कह रहे हैं की कालीपार के लोगों ने हमेशा ठाकुर समाज को इज्जत दी है। आज अगर कालीपार क्षेत्र को कोई व्यक्ति ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रहा है, बुरा क्या है। अगर कार्तिकेय राणा ने कालीपार वालों को गाली दी है तो इससे हमें ठेस पहुंची है।