फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting between two sides, one person died due to falling on the road

Muzaffarnagar : दो पक्षों में मारपीट, सड़क पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 04 Oct 2022 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 08:04 PM IST
सार

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उपचार के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Fighting between two sides, one person died due to falling on the road
देवबंद में सड़क हादसे के घायलों को सीएचसी में उपचार दिलवाते परिजन - फोटो : DEVBAND

विस्तार

देवबंद में मजनूवाला रोड पर सोमवार की सुबह दुकान के बाहर दीवार निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान धक्की-मुक्की में जमीन पर गिरने से ट्रैक्टर वर्कशॉप मालिक की मौत हो गई।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी सरवर खान (55) का मजनूवाला रोड पर खान ट्रैक्टर वर्कशॉप है। रविवार को सरवर खान ने अपनी दुकान के बाहर के हिस्से में दीवार का निर्माण कराया था, लेकिन सोमवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने विरोध करते हुए दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में सरवर खान सड़क पर गिरकर सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। मौके पर एकत्र लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाल पीयूष दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं सरवर खान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

कोतवाल ने बताया कि दीवार निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो दुकानदारों में विवाद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed