फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight in the police station demanding action

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में मारपीट

Sun, 07 Jun 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fight in the police station demanding action
जानसठ थाने में मारपीट को लेकर हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : KHATAULI
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। थाने में पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों में पुलिस के सामने हुई जमकर मारपीट हुई। थाने में महिलाओं ने जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। थाने में देखते ही देखते भीड़ जमा हुई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को थाने से भगाया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम हुसैनपुरा निवासी कर्ण पुत्र सतपाल दुकान पर सामान खरीदने के लिए गया था। इस दौरान मोहल्ला निवासी वहां से पीयूष पुत्र सतीश भी गुजर रहा था। इसी बीच दोनों युवकों में कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंच गए। जहां कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट हो गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को छुड़ाने लगा तो वह भी घायल हो गया। हंगामा होने पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। जिसको लेकर महिलाओं ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना और सीओ शकील अहमद भी मौके पर पहुंचे। घंटों तक दोनों पक्षों का हंगामा चलता रहा। बाद में कस्बे के गणमान्य लोग पहुंचे और समझौते का प्रयास किया, वह भी विफल हो गया। एक पक्ष की ओर से थाने में पहुंची महिलाओं ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप था कि आए दिन उक्त युवक भाजपा नेताओं के इशारे पर हमारे बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है। थाने में हंगामा होने से काफी लोग मौजूद हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को थाने से बाहर किया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर और वकील के बीच नोकझोंक
जानसठ। थाने में दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर एक पक्ष द्वारा कस्बा निवासी पूर्व बार संघ सचिव योगेश भेटवाल एडवोकेट को तहरीर लिखने के लिए बुलाया। इस बीच इंस्पेक्टर योगेश शर्मा थाने में एडवोकेट से उलझ पड़े। जिसको लेकर थाने में हंगामा होने लगा। इसी बीच पास में खड़े नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed