Muzaffarnagar: किन्नरों ने थाने में नग्न होकर किया प्रदर्शन, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, सीओ मौके पर पहुंचे
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में किन्नरों ने थाने में नग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत किया।
विस्तार
मुजफ्फरनगर में किन्नरों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक पक्ष खतौली थाने पहुंच गया। इस दौरान किन्नरों ने थाने में काफी देर तक प्रदर्शन किया। वहीं, आसपास के लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
बताया गया कि खतौली में शुक्रवार को किन्नरों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई। वहीं, कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों के एक पक्ष ने थाने में नग्न होकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं किन्नर नग्न अवस्था में ही थाने के सामने रोड पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे।
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
इसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। सीओ डॉ. रवि शंकर ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर