फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between two groups of eunuchs and demonstrated in police station in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: किन्नरों ने थाने में नग्न होकर किया प्रदर्शन, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, सीओ मौके पर पहुंचे

Fri, 02 Feb 2024 12:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Feb 2024 12:45 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में किन्नरों ने थाने में नग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत किया।

विज्ञापन
Fight between two groups of eunuchs and demonstrated in police station in Muzaffarnagar
किन्नरों ने थाने में प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में किन्नरों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक पक्ष खतौली थाने पहुंच गया। इस दौरान किन्नरों ने थाने में काफी देर तक प्रदर्शन किया। वहीं, आसपास के लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन


बताया गया कि खतौली में शुक्रवार को किन्नरों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई। वहीं, कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नरों के एक पक्ष ने थाने में नग्न होकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं किन्नर नग्न अवस्था में ही थाने के सामने रोड पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। सीओ डॉ. रवि शंकर ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed