{"_id":"68e03764df3ad9fb780ae956","slug":"fever-rising-with-cold-19-dengue-patients-found-so-far-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-155692-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सर्दी के साथ चढ़ रहा बुखार, अब तक डेंगू के 19 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सर्दी के साथ चढ़ रहा बुखार, अब तक डेंगू के 19 मरीज मिले
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में परिवर्तन का असर सेहत पर दिखना शुरू हो गया है। लोगों को सर्दी के साथ तेज बुखार चढ़ रहा है। पांच-छह दिन बाद बुखार उतर भी रहा है लेकिन शरीर में कमजोरी आ रही है। ओपीडी में औसतन प्रतिदिन 1500 मरीज पहुंच रहे हैं जिनमें वायरल बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या 300 से अधिक रहती है। डेंगू के अब तक 19 मरीज मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। ओपीडी में सबसे लंबी लाइन कमरा नंबर एक में रहती है। यहां फिजिशियन की ओर से परामर्श देकर मरीजों का उपचार किया जाता हैं। इन दिनों ओपीडी में वायरल बुखार से पीड़ित काफी मरीज पहुंच रहे हैं। डेंगू बुखार ने भी धीरे-धीरे शरीर को जकड़ना शुरू कर दिया है।
गले में खराश के साथ जकड़ रहा बुखार
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि वायरल बुखार का प्रकोप जारी है। इसकी शुरुआत गले में हलकी खराश के साथ होती है। धीरे-धीरे शरीर को बुखार घेर लेता है। लापरवाही पर बीमारी के गंभीर रूप लेने की आशंका रहती है। उन्होंने सलाह दी कि यदि गले में खराश हो तो सुबह-शाम 10 मिनट तक निवाय पानी से गरारे करें। इसके साथ ही किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने बताया कि खराश के साथ शरीर को बुखार जकड़ लेता है। दवा खाने के बावजूद तीन से पांच दिन शरीर को बुखार जकड़ता है। अक्सर बुखार उतरने के बाद भी शरीर में कई दिन तक कमजोरी महसूस होती है।
विज्ञापन
वायरल बुखार के कुछ प्रमुख लक्षण
वायरल बुखार की शुरुआत अक्सर गले में खराश के साथ होती है। बावजूद इसके प्रमुख लक्षणों में ठंड लगना, तेज़ बुखार, शरीर में दर्द, गला खराब होना अधिक थकान महसूस होना और हल्की खांसी आदि शामिल हैं।
बरसात के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा
बरसात के बाद जनपद में डेंगू बुखार का खतरा बढ़ गया है। जनपद में अभी तक 19 लोगों में डेंगूृ की पुष्टि हो चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जहां भी मरीज पाजिटिव मिल रहे हैं। वहां टीम भेजकर सोर्स रिडक्शन कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। एक मरीज जैन मंडी खतौली और दूसरा भरतिया कॉलोनी मुजफ्फरनगर में पाजिटिव पाया गया था। दोनों मरीजों के घरों के आसपास टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई।
ओपीडी में तीन दिन के दौरान आए 4517 मरीज
जिला अस्पताल ओपीडी में गत तीन दिन के दौरान 4517 मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। बुधवार को 1512, बृहस्पतिवार को 1322 और शुक्रवार को 1683 मरीजों ने ओपीडी में उपचार पाया।