फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers staged a protest over seven percent interest rate

Muzaffarnagar News: ब्याज दर सात प्रतिशत लेने पर किसानों ने दिया धरना

Sat, 22 Jun 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest over seven percent interest rate
छपार/ पुरकाजी। किसान सेवा सहकारी समिति में किसानों से सात प्रतिशत ब्याज वसूल करने से नाराज भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने समिति पर धरना दिया। बाद में समिति की प्रबंध निदेशक प्रीति भारद्वाज के तीन प्रतिशत की दर से रसीद काटने के आश्वासन और 30 जून की बैठक में निर्णय लेने के आश्वासन पर ही धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

छपार स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में किसानों से ऋण वसूली चल रही है। पहले तीन प्रतिशत की ब्याज दर ली जा रही थी, लेकिन एक जून से सात प्रतिशत ब्याज लिया जाने लगा। शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक के ब्लाॅक अध्यक्ष अवनीश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता समिति में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने समिति कर्मचारियों को भी बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। समिति प्रबंध निदेशक ने उच्चाधिकारियों से बातचीत की। 30 जून की बैठक में निर्णय लेने के आश्वासन पर ही धरना समाप्त हुआ। इस दौरान सपा नेता ईलम सिंह गुर्जर, कुलदीप, नरेश कुमार डायरेक्टर, विक्रम सिंह, बबलू त्यागी, राकिब, रितुपर्ण, जयद्रथ, अखलाक, श्रवण, राजबीर, डाॅ. आजाद, वीरेंद्र, विजयपाल, यशपाल सिंह पूर्व चेयरमैन, विनित, मोनू, संजय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसानों से कर्ज पर अधिक ब्याज वसूल करने के विरोध में भाकियू ने पुरकाजी जिला सहकारी बैंक पर धरना दिया। उन्होंने बैंक मैनेजर पर हठधर्मिता व किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
शुक्रवार को 11 बजे भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पुरकाजी जिला सहकारी बैंक पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान धरने पर पहुंचे बैंक मैनेजर को कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा लिया। बैंक मैनेजर ने जीएम राजेश चौहान को मामले की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने तीन प्रतिशत ब्याज ही लेने का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

बैंक मैनेजर मनोज कुमार का कहना है कि कर्ज एक वर्ष में जमा कर देने पर 4 प्रतिशत की सरकार सब्सिडी देती है, जिस पर तीन प्रतिशत ब्याज लिया जाता है। अगर कर्ज चुकाने में देरी होती है तो सात प्रतिशत ब्याज लिया जाता है। उसी के हिसाब से किसानों से ब्याज लिया जा रहा है। धरने पर शशी गुर्जर, विवेक राठी, नेतराम गुर्जर, शेखर कुमार, राजा गुर्जर, नीटू अहलावत अफसर अली, मोहसीन, भूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed