फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers of Western UP are first in loan repayment

Muzaffarnagar News: कर्ज चुकाने में पहले नंबर पर पश्चिम यूपी के किसान

Sun, 23 Jun 2024 04:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Western UP are first in loan repayment
मदन बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूबे के सहकारी बैंक और समितियों से लिया गया कर्ज चुकता करने में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अन्नदाता सबसे आगे हैं। मुजफ्फरनगर के किसान अब तक 71.86 प्रतिशत ऋण अदा कर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं जबकि प्रदेश के कुल किसानों ने अभी तक 50.79 प्रतिशत ऋण ही वापस किया है।
प्रदेश के 50 जनपदों में संचालित सहकारी बैंक और समितियों से किसान फसली ऋण लेते हैं। एक जुलाई 2023 से सात जून 2024 तक के बीच के आंकड़े बताते हैं कि किसान सरकारी अर्थव्यवस्था का पहिया घुमाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। प्रदेश के 60 फीसदी से अधिक कर्ज चुकाने वाले जिलों में पश्चिम के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद और पूर्वांचल का सीतापुर शामिल है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और शामली जिले की 101 समितियों और 45 बैंक शाखाओं से लगभग सवा लाख किसान जुड़े हुए हैं। मुजफ्फरनगर और शामली सहकारी बैंक के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि सात जून तक की वसूली में मुजफ्फरनगर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह कहते हैं कि किसानों की बदौलत ही प्रदेश में जिले को पहला नंबर मिला है। किसान बैंक और समितियों से लिया गया कर्ज तेजी के साथ लौटा रहे हैं।
----------------------------

इनसेट
पश्चिम यूपी के किस जनपद ने कितना ऋण चुकता किया
जिला ऋण/लाख रुपये चुकाया/लाख रुपये
मुजफ्फरनगर 107431.67 77204.72
मेरठ 116728.94 74849.76
बिजनौर 93947.32 59720.53
सहारनपुर 77184.07 38570.77
गाजियाबाद 65427.60 35930.29
मुरादाबाद 75309.13 48399.03
रामपुर 50340.88 25767.61
-------------------
फतेहपुर, मैनपुरी और आगरा सबसे पीछे
सहकारी बैंकों का ऋण चुकाने में फतेहपुर सबसे पीछे है। 14978.46 लाख रुपये के मुकाबले सिर्फ 467.74 लाख रुपये का ही ऋण चुकाया गया। मैनपुरी के किसानों ने 15.20 और आगरा के किसानों ने 29.50 प्रतिशत ही ऋण चुकता किया है।
---------------------------------------

देनदारी में सीतापुर में सबसे ज्यादा वृद्धि
सीतापुर जिले में पिछले साल के मुकाबले देनदारी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। किसानों ने कुल 4895.35 लाख का कर्ज लिया था, जिसमें से 3461.90 लाख रुपये वापस लौटा दिए। यानी 70.72 प्रतिशत कर्ज चुकता किया। पिछले साल के मुकाबले आश्चर्यजनक तरीके से 68.73 की वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed