फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Families of malnourished children will get milch cow

अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को मिलेगी दुधारू गाय

Wed, 25 Aug 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Families of malnourished children will get milch cow
कलक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में बैठक लेते डीएम व सीएमओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अतिकुपोषित बच्चों के परिवारों को मिलेगी दुधारू गाय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि अतिकुपोषित बच्चों के पोषण के लिए इनके परिवारों को दुधारू गाय उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की विभिन्न योजनाओं से इन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में डीएम सीबी सिंह ने राज्य पोषण मिशन के तहत अतिकुपोषित बच्चों की देखभाल एवं बच्चों के प्रबंधन को लेकर बैठक की। डीएम ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार जिनमें बच्चे अति कुपोषित हैं, उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अंत्योदय कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड का लाभ दिया जाएगा। ऐसे परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा, जिससे उनके परिवार में रोजगार उपलब्ध हो और उनकी आय में वृद्धि हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अति कुपोषित बच्चों का टीकाकरण शत-प्रतिशत हो यह सुनिश्चित किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एमओआईसी एवं खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक वर्किंग कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें एसीएमओ और एसडीएम को तहसील स्तर पर नोडल बनाया जाएगा। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed