फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   f you talk about cutting connection on mobile then consider it as cheating.

Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकाली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

Sat, 01 Jun 2024 04:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
f you talk about cutting connection on mobile then consider it as cheating.
मुजफ्फरनगर। देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर के मुख्य चौराहों और मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व सांसद राजपाल सैनी, कादिर राणा, पूर्व विधायक मिथलेश पाल ने हवन में आहुति देने के बाद अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उमेश पाल ने छबील लगाकर सेवा की। शोभायात्रा कच्ची सड़क स्थित मां भगवती देवी मंदिर से शुरू हुई, जो अहिल्याबाई चौक, घास मंडी, अंसारी रोड, मालवीय चौक, टाउन हॉल रोड, झांसी रानी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक, रुड़की रोड, आनंदपुरी से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ बड़े डीजे शामिल किए गए। इस मौके पर पुष्पांकर पाल, जिला पंचायत सदस्य तरुण, अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाल, विनय पाल, दर्शन सिंह, कुलबीर पाल, सतपाल सिंह पाल, पवन पाल, बिजेंद्र पाल, पंकज पाल, दीप्ति पाल, मीरा पाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अहिल्याबाई की जयंती पर किया पौधरोपण

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ की ओर से अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान युवाओं ने 300 पौधे लगवाने व उनके संरक्षण का संकल्प लिया। शुक्रवार को करीब 50 पौधे लगाए गए। पूर्व सभासद अरविंद धनगर ने बताया कि मंसूरपुर खानूपुर से प्रधान राजीव धनगर के आवास से रामपुर तिराहा तक पौधरोपण किया गया। यह पांच जून तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें बरगद, नीम, पीपल, पिलखन, आम, जामुन के पौधे शामिल है। इस मौके पर ब्रह्म सिंह धनगर, रामकुमार धनगर, राजीव धनगर, शिवकुमार धनगर, रवि धनगर, जितेंद्र धनगर, सुमित धनगर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा - बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

बसपा कार्यालय पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 299वीं जयंती मनाई। इस दौरान बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति, सत्यप्रकाश, श्रीपाल सिंह पाल, पुष्पांकर पाल, जिलाध्यक्ष सतीश रवि, प्रेमचंद गौतम, कुलदीप प्रधान मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ताओं ने भी देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने अपने मजबूत शासन में मानवता हित मे ऐतिहासिक कार्यों को कराकर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, विनय पाल, सचिन पाल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सोमपाल सिंह भाटी, धर्मेन्द्र सिंह नीटू, साजिद हसन, सतीश गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed