{"_id":"5dcc4a6e8ebc3e5b1c706c91","slug":"exercise-started-to-make-kali-river-pollution-free-muzaffarnagar-news-mrt453427728","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की शुरू हुई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की शुरू हुई कवायद
विज्ञापन
काली नदी के पानी की जांच करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की शुरू हुई कवायद
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने काली नदी को अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने के लिए नदी के किनारे के गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने बेगराजपुर में नाले के पानी का सैंपल भी भरवाया। उन्होंने कूड़ा करकट नदी में नहीं डालने तथा उसे साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम ने सिंभालकी, खामपुर, कोल्हाहेड़ी, बढ़ीवाला, रेई, सादपुर, मलीरा नहर पुल, न्याजुपुरा में नाले एवं बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में बह रहे नाले का निरीक्षण किया। बेगराजपुर में नाले के पानी का सैंपल भी भरवाकर उन्होंने जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि नदियों के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। कहा कि यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा कि नदी में कूड़ा करकट व मलबा न डाला जाए। मनुष्य के जीवन के लिए जल अति आवश्यक है और बिना जल के जीवन संभव नहीं है। हम नदियों को साफ और स्वच्छ रखे, गंदा पानी न जाने दें और नदियों के किनारे गंदगी न करें। काली नदी में अतिक्रमण एवं प्रदूषण के विभिन्न कारकों की पहचान करके उनकी रोकथाम के उपाय के लिए अभियान चलाया जाएगा और जल संरक्षण हेतु उपाय एवं जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी नालों की गंदगी व औद्योगिक कचरे को बिना शुद्ध किए नदी में न डाला जाए। आम जनमानस में नदियों को सुरक्षित रखने का भाव होना चाहिए और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित एवं जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस कार्य में सभी के सहयोग की अपील की। जनमानस से अपेक्षा की कि नदियों के प्रवाह को निर्मल बनाए रखने के लिए उसमें कूड़ा करकट न डाला जाए। नदियों के किनारे अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा, एसडीएम सदर विजय कुमार समेत सिंचाई, जल निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।