फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Execution of crime in unilateral love

एकतरफा प्रेम में दिया वारदात को अंजाम

Sun, 08 Dec 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Execution of crime in unilateral love
एकतरफा प्रेम में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव अटाली निवासी अनुज विश्वासघात का शिकार हुआ। अनुज की केवल इसलिए हत्या कर दी गई कि हत्यारोपी उसी युवती को चाहता था, जो अनुज को प्रेम करती थी। अपने व युवती के बीच से अनुज को हटाने के लिए ही आरोपी ने उसे हरिद्वार से बुलाकर हत्या करने के बाद शव को ईंट-भट्ठे के पास जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया।

गांव अटाली निवासी अनुज की बड़ी बहन की शादी करीब पांच साल पूर्व चरथावल क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बहन के ससुराल आते-जाते हुए अनुज के प्रेम संबंध वहीं से जुड़ी एक युवती से हो गए। शामली जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी जेसीबी चलाने का काम करने वाले हत्यारोपी सौरभ के मामा भी उसी गांव में रहते हैं। मामा के घर आने-जाने के दौरान सौरभ भी अनुज की प्रेमिका को ही चाहने लगा था। जब उसे उक्त युवती के अनुज से प्रेेम संबंध होने की जानकारी मिली, तो उसने अनुज की हत्या की साजिश रच डाली। हत्यारोपी सौरभ ने अनुज से दूर की रिश्तेदारी निकालकर उससे संबंध बढ़ाने शुरू कर दिए। दो दिसंबर की शाम हत्यारोपी ने साजिश के तहत अनुज को कॉल कर उसे युवती की शैक्षिक संबंधी समस्या बताते हुए मेरठ तक चलने के लिए राजी कर उसे रात में ही मुजफ्फरनगर बुला लिया। हत्यारोपी सौरभ अपनी जेसीबी रोहाना में खड़ी कर वहां से किसी की बाइक लेकर रामपुर तिराहा पहुंचा और उसे बस से वहीं पर उतार लिया। इसके बाद आरोपी अनुज को लेकर रोहाना पहुंचा, जहां दोनों ने शराब पी। इस दौरान हत्यारोपी ने साजिश के तहत अनुज को अधिक शराब पिला दी। इसके बाद आरोपी अनुज को अपनी जेसीबी पर बैठाकर चरथावल रोड पर चल दिया। रास्ते में एक स्थान पर आरोपी ने फिर से अनुज को शराब पिलाई और उसके बेसुध होने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को जेसीबी पर ही डालकर आखलौर गांव से जुड़े देवबंद क्षेत्र में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ले गया और वहां जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदकर शव को उसमें दबाकर घर चला गया। कॉल डिटेल से अनुज से आखिरी बार उसकी प्रेमिका के साथ ही हत्यारोपी सौरभ की ही बात हुई थी, जिसके चलते पुलिस आसानी से हत्यारोपी तक पहुंच गई। अनुज का शव मिलने के बाद पुलिस जल्द ही सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed