फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Equipment distributed to disabled children of council schools

परिषदीय स्कूलों के दिव्यांगों को उपकरण वितरित

Sat, 05 Nov 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Equipment distributed to disabled children of council schools
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 175 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण किए गए। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने उपकरण वितरित किए।

बेसिक शिक्षा विभाग और एलिम्को कानपुर के संयुक्त प्रयास से दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किए। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने कहा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के शिक्षण को और अधिक सुगम और सरल बनाने के लिये सहायक उपकरणों की व्यवस्था की गयी है। भविष्य में बच्चों को कोई समस्या आती है तो समाधान कराया जाएगा। नगर शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश ने अतिथियों का आभार जताया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुशील कुमार ने बताया कि 175 दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित किया गया। कानपुर से आए विशेषज्ञ ऑडियालोजिस्ट मनोज कुमार, अश्विनी कुमार एवं अमित कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन बबीता का विशेष सहयोग रहा। अंनगपाल, अमित, पूनम चौहान, प्रमिता, रेनू, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed