फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Entered the house and beat up the student of Inter

घर में घुसकर इंटर के छात्र को पीटा

Thu, 03 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the student of Inter
देवबंद। कॉलेज में हुई कहासुनी की रंजिश में चार युवकों ने घर में घुसकर इंटर के एक छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बलजीत कॉलोनी निवासी मनोज धीमान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बेटा पीयूष धीमान नगर के एक कॉलेज में इंटर का छात्र है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसकी स्कूल के ही अन्य छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को इसी रंजिश में चार युवक घर में घुस गए तथा बेटे पीयूष को लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर की आवाज सुनकर वह बीच बचाव कराने लगे तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई। बाद में आरोपी आस पड़ोस के लोगों को मौके पर आता देख जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मनोज के मुताबिक मारपीट करने वाले युवक चौधरी कॉलोनी के रहने वाले हैं। उसने पुलिस ने दोषियों के पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed