फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removed from Purkaji-Laxar highway amid protests

Muzaffarnagar News: विरोध के बीच पुरकाजी-लक्सर हाईवे से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 08 Jun 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Purkaji-Laxar highway amid protests
चौड़ीकरण के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

भाकियू टिकैत और तोमर पदाधिकारियों ने किया अभियान का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी-लक्सर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। भाकियू (टिकैत) और भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने अभियान का विरोध किया। अधिकारियों ने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं को लौटाया।

पुरकाजी खादर तिराहे से यूपी की सीमा तक 15 किमी तक एनएच 334 हाईवे पर चौड़ीकरण होना है। करीब छह माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने दुकानों और मकानों पर निशान लगाए थे। एक सप्ताह पहले अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे एसडीएम सदर परमानन्द झा, सीओ सदर यतेंद्र नागर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पुलिसबल के साथ खादर तिराहे पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। चिह्नित दुकानों को जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। उनका हजारों रुपये का सामान भी मलबे में दब जाने से खराब हो गया। भाकियू (टिकैत) और भाकियू (तोमर) के पदाधिकारियों ने विरोध किया। काफी देर तक अभियान रोकना पड़ा। अधिकारियों ने समझा बुझाकर कार्यकर्ताओं को लौटाया। इसके बाद दोबारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राम सेवक, तारकेश्वर सिंह, अवर अभियंता रुचि भारती, सुरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।




भाकियू टिकैत ने शेरपुर खादर में दिया धरना

पुरकाजी। लक्सर मार्ग से अतिक्रमण हटवाने के विरोध में भाकियू टिकैत ने शेरपुर खादर में धरना दिया। उन्होंने ग्रामीणों और व्यापारियों को नाजायज रूप से परेशान करने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को अगर परेशान किया गया तो धरना शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम सदर ने धरने में पहुंचकर बातचीत की। भाकियू नेताओं ने सरकारी भूमि से ही अतिक्रमण हटाने की मांग की। ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, मांगेराम त्यागी, बूटा सिंह, राजा गुर्जर, शशि गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed