फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encounter with cows, two arrested including one injured by police bullet

Muzaffarnagar News: शामली के लिए ... मुजफ्फरनगर - गोकशों से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल सहित दो दबोचे

Thu, 11 Apr 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Encounter with cows, two arrested including one injured by police bullet
- बागोवाली के जंगल में गोकशी कर रहे थे चार आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस की बागोवाली के जंगल में गोकशी कर रहे चार गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया। घायल सहित दो गोकशों को पकड़ा गया है। दो मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गो मांस, तमंचे और गोकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण आरोपियों से बरामद हुए है।
बुधवार शाम नई मंडी कोतवाली पुलिस को बागोवाली के जंगल में गोकशी की सूचना मिली तो सीओ मंडी रूपाली राव मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह व उनकी टीम को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचीं तो वहां चार आरोपी गोकशी करते मिले। उन्होंने पुलिस टीम को देखकर पुलिस पर तमंचों से गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोकश बझेड़ी निवासी कलीम पुत्र अफजाल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी शामली जनपद के थानाभवन निवासी फुरकान पुत्र अब्दुल वहीद को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि गोमांस, तमंचे और गोकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण आरोपियों से बरामद हुए हैं। गिरफ्तार दोनों गोकशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल गोकश कलीम को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed