{"_id":"626051e98aa2ea5e83056c57","slug":"employees-will-be-hired-from-outsourcing-rent-of-shops-will-increase-muzaffarnagar-news-mrt585350411","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे कर्मचारी, दुकानों का बढ़ेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे कर्मचारी, दुकानों का बढ़ेगा किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक बुधवार को एसडीएम जीत सिंह राय और चेयरपर्सन बिलकीस बेगम की मौजूदगी में हुई। बैठक में नगर विकास से संबंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। पालिका की आय बढ़ाने के लिए सर्वे के बाद दुकानों का किराया बढ़ेगा।
पालिका कार्यालय में जर्जर फर्नीचर के स्थान पर नया फर्नीचर, अलमारी व कार्यालय कार्य के लिए कंप्यूटर प्रिंटर, वेब कैमरा व फिंगरप्रिंट स्कैनर क्रय करने पर विचार किया गया। नगर में सफाई कार्यों, जलकल, पथ प्रकाश, स्वच्छ भारत मिशन एवं निर्माण विभाग को देखते हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारी रखने पर भी विचार किया गया।
दीन दयाल उपाध्याय योजना, गोशाला, अंत्येष्टि योजना, सौर पुंज योजना, जल निकासी पेयजल योजना आदि के अंतर्गत नगर में. निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने बताय कि निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी कार्य, सड़क, नाली, चैनल, पुलिया आदि मरम्मत कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था, जलोत्सारण व पालिका की अन्य प्रकार की आवश्यक सेवाआें संबंधी कार्य बोर्ड निधि, राज्य वित्त एवं स्वच्छ भारत मिशन मद में प्राप्त धनराशि से होगा। बैठक में पालिका नेपाल सिंह, सभासद विकास कौशिक, नरेश पांचाल, रेखा सहरावत, रिहाना, विनेश कुमार, मनोज कुमार, गुरूदत्त अरोरा, फैयाज, वैभव जैन, अनवर कुरैशी, बब्बू, राम नारायण मौजूद रहे।