फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employees did not reach even after calling, roadways became a bullet of fire

बुलाने पर भी नहीं पहुंचे कर्मचारी, आग का गोली बनीं रोडवेज

Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employees did not reach even after calling, roadways became a bullet of fire
भोपा रोड पर रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर खराब खड़ी मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस आग का गोला बन गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चालक-परिचालक का कहना है कि बस खराब होने के कारण खड़ी कर वह डिपो की वर्कशॉप में कर्मचारियों को बुलाने गए थे, लेकिन कोई साथ नहीं आया। वह वापस लौटे तो गाड़ी में आग लगी मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से बस दोपहर तीन बजे मुजफ्फरनगर के लिए चली थी। चालक शामली के हसनपुर लुहारी गांव निवासी मुनेश कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे बस भोपा बस अड्डे के पास पहुंच गई। बस के सेल्फ में खराबी थी, इसलिए सवारियों को यहीं उतारकर पास के पंप से डीजल भरवाया गया। इसके बाद बस को मुख्य मार्ग पर खड़ा कर परिचालक केहर सिंह के साथ डिपो की वर्कशॉप में कर्मचारियों को बुलाने पहुंच गए। चालक-परिचालक का कहना है कि उनके साथ वर्कशॉप से कर्मचारी नहीं आए। वह वापस लौटे तो बस में आग की लपटें उठ रही थी। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग बुझाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमा शंकर भी मौके पर पहुंचे और आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

डीजल के टैंक ने पकड़ी ली थी आग
दमकल विभाग की टीम समय रहते मौके पर पहुंच गई। गाड़ी के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली थी, जिसे किसी तरह बुझाया गया। धमाके से टैंक फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा रोड पर ठहर गए वाहन
भोपा बस अड्डे के पास गाड़ी में आग लगते ही दोनों ओर वाहन थम गए। आसपास के लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की। विभाग के कर्मचारी और अधिक मौके पर पहुंच। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed