फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employee shot in ICICI Bank premises

बैंक परिसर में कर्मचारी को लगी गोली

Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Employee shot in ICICI Bank premises
आईसीआईसीआई बैंक परिसर में कर्मचारी को लगी गोली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर के आईसीआईसीआई बैंक परिसर में कैश मशीन के पास सिक्योर वेल्यू कंपनी के कर्मचारी को रहस्यमय हालातों में अपनी ही लाइसेंसी बंदूक की गोली लग गई। गोली कर्मचारी के कान को छूते हुए निकल गई। घायल कर्मचारी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद बैंक कर्मचारी व पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
नगर की कोर्ट रोड पर आईसीआईसीआई बैंक है। बैंक के मुख्य गेट के पास बैंक परिसर में एक एटीएम व एक कैश जमा करने वाली मशीन लगी है। मशीन से कैश निकालने व एटीएम में कैश जमा करने का काम सिक्योर वेल्यू कंपनी के पास है। रोजाना कंपनी कर्मचारी गाड़ी लेकर आते है। गुरुवार को कंपनी का खतौली के गांव गालिबुपर निवासी कर्मचारी 44 वर्षीय समुद्र सेन पुत्र प्रीतम सिंह अपनी लाइसेंस बंदूक लेकर कैश मशीन पर पहुंचा। वहां बैंक परिसर में कैश मशीन के पास कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसकी लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई। जो कर्मचारी के गले के पास से होते हुए निकल गई। कर्मचारी घायल हो गया। गोली के छर्रे बैंक की छत में जाकर लगे, जिससे वहां निशान बन गए। घायल कर्मचारी कुर्सी से नीचे जा गिरा। पास में मौजूद एटीएम का सुरक्षा गार्ड रणवीर व बैंक कर्मचारी तुरंत आनन फानन में मौके पर पहुुंचे। इसी बीच बाहर सड़क पर जा रही एंबुलेेंस को रोक कर बैंक कर्मचारी घायल को सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उपचार देने के बाद डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक मैनेजर गौरव शर्मा ने हादसा बताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने जीडी में डाला तस्करा
बैँक में सुबह के समय हुई घटना को पुलिस व बैंक अधिकारी हादसा बता रहे है। बैंक मैनेजर की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने जीडी में हादसे का जिक्र कर तस्करा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों का कर रहा था इंतजार
बताया गया कि कंपनी की गाड़ी में कर्मचारी रोजाना अपने साथियों के साथ आता था। आज वह पहले आ गया था। इस दौरान एक व्यक्ति मशीन में कैश जमा करने लगा, तो समुद्र सेन कुर्सी पर बैठ कर अपने साथियों का इंतजार कर रहा था।
कर्मचारी की हालत में सुधार
थाना प्रभारी ने बताया कि मेरठ ओम अस्पताल में भर्ती घायल कर्मचारी को आपरेशन किया गया है। हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed