फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election for the post of District Panchayat President in Muzaffarnagar

जिपं अध्यक्ष पद के लिए सियासी सरगर्मियां बढ़ी

Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Election for the post of District Panchayat President in Muzaffarnagar
जिपं अध्यक्ष पद के लिए सियासी सरगर्मियां बढ़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आमंत्रण पर छह मुस्लिम सहित 15 जिला पंचायत सदस्यों के एकत्र होने से विपक्षी खेमे में खलबली मच गई। भाजपा का दावा है कि उनके पास अब 29 सदस्यों का समर्थन हो गया है।
मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों की एक बैठक आयोजित की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की मौजूदगी में हुई इस बैठक में भाजपा सदस्यों से अलग 15 जिला पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। इनमें छह मुस्लिम जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी वीरपाल निर्वाल, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अचिंत मित्तल सहित भाजपा के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में वार्ड एक के गोविंद, वार्ड दो के रजत, वार्ड तीन के अरुण त्यागी, वार्ड छह के इमरान, वार्ड नौ के सचिन करानिया, वार्ड 12 के अमरकांत, वार्ड 16 के विरेंद्र बिल्लू, वार्ड 19 के राहुल ठाकुर, वार्ड 25 के सलीम, वार्ड 27 के यूनुस, वार्ड 30 के शौकीन, वार्ड 39 के शाहनवाज, 40 के मूसा, 43 के संजय रवि, रिहान अली मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने दावा किया कि इस समय हमारे पास 29 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है जो बहुमत से बहुत ज्यादा है। बहुमत के लिए 43 में से 22 सदस्यों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बसपा-आसपा के भी सदस्य रहे मौजूद
मुजफ्फरनगर। भाजपा की बैठक में जो सदस्य मौजूद रहे इनमें बसपा के टिकट पर जीतकर आए विरेंद्र बिल्लू, राहुल ठाकुर और आजाद समाज पार्टी के गोविंद एवं अमरकांत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed