फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid prayers will be offered at 1100 places

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 1100 स्थानों पर अदा होगी ईद की नमाज

Thu, 11 Apr 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers will be offered at 1100 places
खतौली के बिददीबाडा बाजार में ईद की खरीदारी को लेकर हुई भीड। संवाद
- नमाज के दौरान अकीदतमंदों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। ईद उल फितर का पर्व आज मनाया जाएगा। पूरे जिले में 1100 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के दौरान अकीदतमंदों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह से ही ईदगाह, मस्जिद, मदरसों के पास पुलिस टीम तैनात हो जाएगी। ईद की नमाज अदा किए जाने वाले स्थानों के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। एसएसपी ने पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

पूरे जिले में एक हजार मस्जिद, 150 ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान मस्जिदों में भारी भीड़ रहती है। लोग अपने दुपहिया व चोपहिया वाहनों पर सवार होकर मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने के लिए पहुंचते हैं, जिस कारण सड़कों पर वाहनों की भीड़ लग जाती है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुस्लिम व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के साथ ही नमाज स्थल के आसपास बैरिकेडिंग लगाई गई है, ताकी कोई अन्य वाहन उधर न पहुंच सके।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक सिंह ने पोस्टर पार्टी बनाकर पुलिसकर्मियों को धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त के आदेश दिए हैं। नमाज वाले सभी स्थलों के आसपास दिन निकलते ही पुलिस टीम तैनात हो जाएगी। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि नमाज वाले स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग लगाई गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस को बुधवार शाम से अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीदारी के लिए बाजार में रही भीड़
फोटो समाचार
खतौली। नगर में ईद की खरीदारी के मुख्य बाजार बिद्दीबाड़ा, बड़ा बाजार, अशोका मार्केट, जानसठ मार्ग पर खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। ई-रिक्शा, कार आदि को पुलिस ने नहीं जाने दिया। लोगों ने रेडिमेड कपड़ों समेत अन्य सामान की खरीदारी। बाजारों में सादी वर्दी में कांस्टेबल समेत महिला पुलिस को तैनात किया गया। बड़ा बाजार में सराफों की दुकानों पर भी ग्राहक देखे गए। जानसठ मार्ग समेत अन्य दुकानों पर ड्राइफ्रूट की खरीदारी की। ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग ईद की खरीदारी करने के लिए नगर के बाजारों में पहुंचे हैं। भीड़ के चलते जीटी रोड, जानसठ मार्ग का यातायात प्रभावित रहा। कई बार जानसठ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी, मगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर धीरे धीरे यातायात को निकाला।


अधिकारियों ने ईदगाह का निरीक्षण किया

फोटो समाचार
बुढ़ाना। सीओ गजेंद्र पाल ने पुलिस बल के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। बुधवार को सीओ ईदगाह स्थल पर पहुंचे। ईदगाह कमेटी के सदस्य भी वहां पहुंच गए। सीओ ने ईदगाह के रास्तों की व्यवस्था व साफ सफाई देखी। ईदगाह कमेटी के प्रबंधक तौसीफ राही व जमीयत के पदाधिकारी आसिफ कुरैशी ने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ईदगाह की नमाज सुबह 8:15 बजे अदा होगी। सीओ ने ईदगाह कमेटी के सदस्यों को विशेष निर्देश दिए। इस दौरान शब्बू, इरशाद, शाहिद व आसिफ गोरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed