फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-Seva Kendra launched in Civil Court Complex

दीवानी न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का शुभांरभ

Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
E-Seva Kendra launched in Civil Court Complex
मुजफ्फरनगर। प्रभारी जनपद न्यायाधीश जय सिंह पुंडीर ने दीवानी न्यायालय परिसर में ई-सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारीगण, जिला बार संघ अध्यक्ष एवं सचिव, सिविल बार अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे। प्रभारी जिला जज जय सिंह पुंडीर ने कहा कि न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण से अपेक्षा की गयी कि वह ई-सेवा केंद्र का लाभ उठाये। इससे वादकारियों को उनके विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की शीघ्रता से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह और सचिव सलोनी रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि तहसीलदार सदर के सहयोग से ग्राम खांजापुर में ग्राम प्रधान के घेर में व ग्राम सिसोना में ग्राम प्रधान की बैठक विशेष जागरूकता अभियान के तहत नि:शुल्क विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी शिवम पीएलवी रजनी पंवार ने शिविर में उपस्थित आम जनमानस को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह अपने मामले की पैरवी नहीं कर सकता है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा जिसके तहत डोर टू डोर अभियान आयोजित किये जा रहे, इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed