फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaw robbed on the highway, the driver died

हाईवे पर ई-रिक्शा लूटी, चालक को किया मरणासन्न

Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbed on the highway, the driver died
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना-देवबंद हाईवे की घलौली चेक पोस्ट के पास चालक को मरणासन्न कर उसकी ई-रिक्शा व नकदी लूट ली गई। चालक को मृतक समझ कर बदमाश फरार हो गए। डायल 112 ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी अर्जुन पुत्र गोवर्धन ई-रिक्शा किराए पर चलाता था। शनिवार को वह रिक्शा लेकर घर से गया था। देर शाम तक भी वह घर वापस नहीं आया। चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन अर्जुन नहीं मिला। बताया गया कि रात में लगभग तीन बजे डायल 112 पुलिस टीम ने उसे जिला अस्पताल में घायल हालत में भर्ती कराया। यह सूचना डायल 112 टीम ने मोबाइल पर काल कर चालक के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन रात में जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार सुबह अर्जुन के पिता गोवर्धन व अन्य परिजन शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि डायल 112 टीम ने उन्हें जानकारी दी कि उनका बेटा हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा से आगे घलौली चेक पोस्ट के पास सड़क पर घायल हालत में पड़ा था। उसका मोबाइल जेब में था। इसके अलावा उसकी जेब में कुछ नहीं था। उसकी ई-रिक्शा भी वहां नहीं थी। बदमाशों ने अर्जुन के एक हाथ की हड्डी तोड़ी हुई थी। पैर का अंगूठा भी घायल था। अभी अर्जुन होश में नहीं है।संभवत: बदमाश अर्जुन को रोहाना क्षेत्र में छोड़ने के लिए रिक्शा तय कर ले गए थे। अर्जुन को मृतक समझ कर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सीमा विवाद में फंसा
घायल के पिता गोवर्धन ने बताया कि उन्होंने रोहाना पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। उन्हें बताया गया कि जिस स्थान पर अर्जुन बेहोश मिला था, वह देवबंद कोतवाली की घलौली चेक पोस्ट क्षेत्र में हैं।
इन्होंने कहा
घटना स्थल देवबंद कोतवाली का बताया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। -कुलदीप सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed