{"_id":"5e99ea6e8ebc3e72f126d064","slug":"duty-performing-265-km-away-from-one-year-old-daughter-muzaffarnagar-news-mrt478147272","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल की बेटी से 265 किमी दूर रहकर निभा रही ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल की बेटी से 265 किमी दूर रहकर निभा रही ड्यूटी
विज्ञापन
कोरोन योद्घा:- भोपा में बैंक ड्यूटी करती महिला कांस्टेबल मुकेश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ऐसे भी कर्मचारी हैं, जो अपने तमाम सुख-दुख भूलकर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसी ही परिस्थितियों में कस्बे में तैनात महिला कांस्टेबल एक साल की बेटी से 265 किमी दूर रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी को अंजाम दे रही है।
भोपा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल मुकेश का शादी मथुरा जनपद के गांव नंगला लोक निवासी सोनवीर से हुई है। सोनवीर भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं और फिलहाल फिरोजाबाद जनपद में डायल-112 पर तैनात हैं। मुकेश-सोनवीर की एक साल की इकलौती बेटी सौम्या है, जो माता-पिता दोनों के अलग-अलग जनपद में ड्यूटी पर होने के चलते मथुरा में ही दादा-दादी के पास रहती है। करीब एक माह पूर्व बेटी के जन्मदिन पर मुकेश व सोनवीर गांव गए थे, जिसके बाद लॉकडाउन होने से दोनों अपने अपने ड्यूटी जनपद में मौजूद हैं।
महिला कांस्टेबल मुकेश का कहना है कि वह कोरोना वायरस के चलते बेटी के पास नहीं जा सकी। ड्यूटी पूरी होने के बाद जब वह कमरे पर जाती हैं तो बेटी को वीडियोकॉल के जरिये देखकर उसे मां का प्यार देती है। वीडियो कॉलिंग के समय बेटी को देखकर आंखों से निकले आंसू उसकी ड्यूटी के आड़े नहीं आते। पति सोनवीर भी लगातार फोन कर मुकेश को दिलासा देते रहते हैं। मुकेश की कार्यशैली से इंस्पेक्टर संजीव कुमार के साथ ही थाने का स्टाफ भी पूरी तरह से प्रभावित है और उसके जज्बे को सलाम करते हैं।
विज्ञापन
------------
अमर उजाला ने दिए मास्क और सैनिटाइजर
भोपा। एक साल की बेटी से दूर रहकर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल मुकेश के जज्बे को देख अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को मास्क व सैनिटाइजर भेंट कर उसे सम्मानित किया गया।