फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dustbin free in Ladakhawar of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के लद्दावाला में डस्टबिन खाली, दूसरी जगह शुरू कर दिया डलावघर

Wed, 20 Mar 2019 12:25 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 20 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dustbin free in Ladakhawar of Muzaffarnagar
शहर में बनाए गए कूड़ेदान। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर शहर में डलावघरों को खत्म करने के लिए लगाए गए अंडर ग्राउंड डस्टबिन शोपीस बनने लगे हैं। खासतौर से लद्दावाला में लगे चार डस्टबिन यूं ही पड़े रहते हैं और सफाई कर्मचारियों ने दूसरी जगह डलावघर शुरू कर दिया। वे रोजाना रेहड़ों से दूसरी जगह कूड़ा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की सफाई के बाद कूड़ा डलावघरों में इकट्ठा किया जाता है और यहां से नगर पालिका के बड़े वाहनों में भरकर किदवईनगर स्थित एटूजेड़ प्लांट में ले जाया जाता है। मोहल्ला लद्दावाला में बड़ा डलावघर था। स्थानीय लोगों ने इस डलावघर को खत्म कर वहां से रास्ता शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की तो डलावघर पुन: शुरू हो गया। बाद में प्रशासन ने एमडीए के माध्यम से यहां पर चार अंडरग्राउंड डस्टबिन स्थापित करा दिए। प्रत्येक की लागत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये बताई जाती है। आसपास चबूतरा बनाकर बैठने के लिए बेंच भी बनवा दी गई। यहां तो डलावघर खत्म हो गया,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सफाई कर्मचारियों ने इससे करीब 200 मीटर दूर अहिल्याबाई चौक की ओर कूड़ा डालना शुरू कर दिया। गंदगी और कीचड़ के कारण लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। रोजाना रेहड़ा चालक सफाई कर्मचारी यहां पर कूड़ा डाल रहे हैं, जबकि अंडरग्राउंड डस्टबिन खाली पड़े रहते हैं। चर्च के पास और बघरा तांगा स्टैंड पर लगाए गए डस्टबिन का भी यही हाल है।

रेहड़ों से नहीं डाला जा सकता कूड़ा
अंडरग्राउंड डस्टबिन में केवल लोग थोड़ा-थोड़ा करके ही कूड़ा डाल सकते हैं। रेहड़ों से इनमें कूड़ा नहीं डाला जा सकता। स्थानीय लोग आते हैं और अपने घरों का कूड़ा इन डस्टबिन में डाल देते हैं। इससे मोहल्ले में कूड़ा डालने की सफाई तो खत्म हो गई, लेकिन क्षेत्र से रेहड़ों में कूड़ा डालने वाले सफाई कर्मचारियों को कोई फायदा नहीं मिला। लद्दावाला में कूड़ा डालने वाले सफाई कर्मचारियों को अब जिला अस्पताल के बाहर कूड़ा डालने को कहा जा रहा है।


धीरे-धीरे बदल रही व्यवस्था
नगर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी का कहना है कि लद्दावाला में धीरे-धीरे व्यवस्था बदल रही है। वहां कूड़ा डालने वाले अधिकांश सफाई कर्मचारी जिला अस्पताल के बाहर डलावघर में जा रहे हैं। कुछ बचे हैं, उन्हें भी धीरे-धीरे डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed