{"_id":"68e6cac5b293406d6a0e6d93","slug":"due-to-fluctuations-in-the-weather-sugarcane-crushing-will-start-after-diwali-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-156113-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव,दिवाली के बाद शुरू होगी गन्ना पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव,दिवाली के बाद शुरू होगी गन्ना पेराई
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण नए पेराई सत्र में एक सप्ताह की देरी होने की संभावना है। दिवाली के बाद पेराई सत्र आरंभ होने का अनुमान है। मौसम ने साथ नहीं दिया तो सत्र नवंबर की शुरूआत में आरंभ होगा। गन्ना विभाग ने नए सत्र की तैयारियां कर दी हैं। उधर, कोल्हुओं का संचालन शुरू हो जाने से बाजार में नया गुड़ पहुंच गया है।
करीब ढाई लाख गन्ना किसान जनपद की आठ चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करते हैं। इनमें खतौली, तितावी, बुढ़ाना, मंसूरपुर, टिकौला, खाईखेड़ी, रोहाना और सहकारी चीनी मिल मोरना शामिल हैं। इसके अलावा आसपास के जिलों की चीनी मिलों को भी गन्ने की सप्लाई क्रय केंद्रों के माध्यम से की जाती है।
मंसूरपुर चीनी मिल ने सबसे पहले पेराई की संभावित तिथि 24 अक्तूबर दी है। अन्य मिलों की ओर से अक्तूबर के अंतिम या नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई शुरू होने का अनुमान गन्ना विभाग को दिया गया है। असल में मौसम में रोजाना हो रहे बदलाव पर भी मिल प्रबंधन की नजर है। यही वजह है कि नया पेराई सत्र दिवाली के बाद शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
ग