फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drone camera sprayed one acre of sugarcane in six minutes

ड्रोन कैमरे से एक एकड़ गन्ने में छह मिनट में हुआ स्प्रे

Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drone camera sprayed one acre of sugarcane in six minutes
- विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग डॉ रूपेश कुमार ने स्वयं खेतों में पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के विशेष सचिव आईएएस डॉ रूपेश कुमार ने ग्राम नावला में ड्रोन कैमरे के माध्यम से नैना यूरिया और कीट नाशक रसायन का स्प्रे देखा। एक एकड़ गन्ने का स्प्रे छह मिनट में हो गया।
चीनी मिल मंसूरपुर की ओर से ग्राम नावला के किसान अब्दुल करीम के खेत मे खड़ी गन्ने की फसल पर नैनो यूरिया और कीटनाशक रसायन का स्प्रे ड्रोन से कराया गया। ड्रोन से नैनो यूरिया और कीटनाशक के स्प्रे को देखने मौके पर सहारनपुर क्षेत्र के गन्ना विकास विभाग के नोडल अधिकारी डॉ रूपेश कुमार पहुंचे। एक एकड़ गन्ने की फसल पर ड्रोन द्वारा स्प्रे में कुल छह मिनट का समय लिया गया। यह लाइव डेमो तीव्र ड्रोन कंपनी की ओर से विकास कुमार, रमन और अश्विनी की टीम द्वारा किया गया। इस ड्रोन में 10 लीटर क्षमता का पानी का टैंक है, जो एक एकड़ खेत में स्प्रे के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन

ड्रोन कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये बताई गई। बैटरी के पांच सेट भी कंपनी की ओर से साथ में दिए जा रहे हैं। ड्रोन कंपनी के द्वारा एक एकड़ के स्प्रे पर 375 रुपये का चार्ज लिया जा रहा है। नैनो यूरिया व कीटनाशक आदि की व्यवस्था किसान की रहेगी। ड्रोन से नैनो यूरिया व कीटनाशक के स्प्रे से जहां एक ओर लेबर की बचत होगी वहीं इससे जमीन और वायुमंडल में प्रदूषण कम होगा। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर डॉ दिनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी सहित कृषक सुधीर त्यागी आदि रहे। डॉ रूपेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राम बड़कली में अनुराधा त्यागी के खेत मे तैयार की जा रही पौधशाला, गन्ना प्रजाति कोशा 13235 एवं जिला योजना अंतर्गत आधार पौधशाला ओमकार त्यागी के यहां देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed