{"_id":"60d4cbe78ebc3e2d5a4b4b2b","slug":"dr-samrat-clinic-sealed-in-budhana-muzaffarnagar-news-mrt544315168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना में डॉ. सम्राट क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ाना में डॉ. सम्राट क्लीनिक सील
विज्ञापन
बुढ़ाना में डॉ. सम्राट क्लीनिक सील
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बा व आसपास क्षेत्र में नर्सिंगहोम और क्लीनिकों पर छापा मारकर जांच पड़ताल की। इस दौरान जरूरी कागजात नहीं मिलने पर डॉ सम्राट त्यागी के क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं, पांच लेबोरेट्री, दो नर्सिंगहोम, तीन क्लीनिक और एक हॉस्पिटल को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिला मुख्यालय से एसीएमओ डॉ. शरण सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बा और आसपास क्षेत्र में नर्सिंगहोम और डॉक्टरों के क्लीनिकों पर छापा मारा। टीम सबसे पहले डॉ. सम्राट क्लीनिक पर पहुंची। क्लीनिक पर केवल दो युवक मौजूद मिले। क्लीनिक के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराए गए। इस पर टीम ने डॉ. सम्राट क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने लेबोरेट्री, नर्सिंग होम, हॉस्पिटल व क्लीनिकों पर जांच अभियान चलाया। टीम प्रभारी डॉ, शरण सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कस्बे में पांच लेबोरेट्री, दो नर्सिंगहोम, एक हॉस्पिटल व तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे विभिन्न बिंदुओं पर जवाब तलब किया गया है। टीम में डॉ. उमंग श्रीवास्तव, उदयवीर सिंह और नरेश कुमार शामिल रहे।
गांव-देहात में मचा हड़कंप
बुढ़ाना। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से कथित डॉक्टरों के साथ ही अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल व नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगह क्लीनिक के शटर डाउन कर ताले लटका दिए गए। क्षेत्र के गांव परासौली, नीमखेड़ी, लुहसाना, शफीपुर पट्टी व चंधेड़ी गांव में भी डॉक्टर्स अपनी क्लीनिक बंद कर इधर-उधर हो गए।

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में डॉ. सम्राट त्यागी के क्लीनिक को सील करते अपर मुख्य चिकित्साधिकार?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन